Advertisement
राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' लोकतंत्र के लिए जरूरी : पप्पू यादव

उन्होंने अपनी यात्राओं में इन सभी मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया। चाहे वो नोटबंदी का मुद्दा हो या कोरोना काल में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा हो। उन्होंने हर मुद्दे को उठाकर देश की जनता का सामने रखा और सरकार की विफलता को भी रेखांकित किया।
सांसद ने कहा कि राहुल गांधी के प्रयासों की वजह से ही जातिगत जनगणना संभव हो पाई। अगर उन्होंने पहल नहीं की होती तो निश्चित तौर पर आज जातिगत जनगणना की रूपरेखा निर्धारित नहीं हो पाती। राहुल गांधी के प्रयासों की वजह से केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना का फैसला लेना पड़ा।
इसके अलावा राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा भी उठाया। पप्पू यादव ने कहा कि वोट चोरी की गंभीरता को देखिए कि खुद नितिन गडकरी को भी यह मानना पड़ा कि साढ़े तीन लाख वोटों की चोरी हुई है। ऐसी स्थिति में आप खुद ही समझ सकते हैं कि वोट चोरी मौजूदा समय में कितनी बड़ा मुद्दा बन चुका है, जिसे राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं। हाल ही में एक विधायक और चुनाव आयोग के एक पूर्व अधिकारी ने भी इस मुद्दे को उठाया।
मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच में गए। उनसे इस बारे में बात की तो हम यह जानकर हैरान हो गए कि लोगों को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था। ताज्जुब की बात थी कि उनका नाम मतदाता सूची से कट चुका था। आखिर यह सब क्या था।
उन्होंने कहा कि अब लोगों का विश्वास राहुल गांधी पर बढ़ा है। उन्हें लगता है कि राहुल गांधी की वजह से हमारे लोकतांत्रिक मूल्य सुरक्षित रहेंगे। उनके जैसा मेहनती इंसान मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा।
पप्पू यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोगों का विश्वास कांग्रेस पर बढ़ा है। अब लोगों को लगता है कि राहुल गांधी झुकने वाले लोगों में से नहीं हैं। इसी वजह से आज लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए आतुर हैं। लोग राहुल गांधी की ओर विश्वास और आशा की नजरों से देख रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


