Advertisement
लोकसभा से राहुल गांधी का निष्कासन चौंकाने वाला, देश कठिन दौर से गुजर रहा है: केजरीवाल

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया भगत सिंह के चेले हैं। मनीष सिसोदिया इनकी जेल की सलाखों से नहीं डरते। अगर कोई जेल जाने से डरता हो तो आज आम आदमी पार्टी को छोड़ देना। आम आदमी पार्टी में आए हो तो सिर पर कफन बांधकर आए हो। जेल जाने को तैयार रहो। ये सबको जेल में डालेंगे। ये यही कर सकते हैं।
केजरीवाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि "यह भारत हम सबका है। भारत 130 करोड़ लोगों का है। हम सबने मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भारत को आजाद कराने के लिए हमारे पुरखों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार का स्वरूप अंग्रेजों की सरकार से भी बहुत ज्यादा खौफनाक और खतरनाक है। अब देश के लोगों को सामने आना पड़ेगा। लोगों को सामने आकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ेगी। अगर हमें भारत को बचाना है, तो देश के 130 करोड़ लोगों को एक-साथ इकट्ठे होकर इस लड़ाई में शामिल होना पड़ेगा। सरकार किसी की बनें। कल को सरकार चाहे जिस पार्टी की बनें, यह जरूरी नहीं है। मगर जिस तरह से जनतंत्र के ऊपर हमला किया जा रहा है, वो सही नहीं है।"
केजरीवाल ने कहा कि पार्टियां महत्वपूर्ण नहीं है, देश के लोग महत्वपूर्ण हैं। आज अगर इस देश के एक ऑटो रिक्शा वाले को व्हाट्सएप मैसेज भेजने में डर लगता है, तो इसका मतलब है कि आपने देश के 130 करोड़ लोगों को डराकर रखा हुआ है। ऐसे देश कैसे चलेगा। डर-डर के लोग कैसे जिएंगे। हम डर-डर कर क्यों जिएं। यह हमारा देश है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


