Advertisement
राहुल गांधी का रायबरेली दौरा, लोगों से मिलकर जानेंगे विकास की हकीकत

सांसद राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा होगा। राहुल के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिले के लोगों में उत्साह है।
लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। अब दूसरी बार राहुल मंगलवार को यहां पहुंच रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं की बात को सुनने के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे, ताकि सांसद चुने जाने के बाद जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाए। आम जनता से भी गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। साथ ही राहुल क्षेत्र का भ्रमण भी कर सकते हैं।
दरअसल, रायबरेली राहुल गांधी की प्राथमिकता सूची में पहले नंबर पर है। इसका जिक्र वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी कर चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान राहुल अपनी मां सांसद सोनिया गांधी की निधि से जो काम हुए हैं, उनके बारे में भी जानकारी लेंगे।
---आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रायबरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


