rahul gandhi visit gorakhpur Tomorrow, meet victim family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी कल जाएंगे गोरखपुर, मृतक बच्चों के परिजनों से मिलेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 09:00 AM (IST)
राहुल गांधी कल जाएंगे गोरखपुर, मृतक बच्चों के परिजनों से मिलेंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल यूपी के गोरखपुर जाएंगे। यहां राहुल उन बच्चों परिजनों से मिलेंगे, जिनकी बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई थी। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस एक डेलीगेशन दिल्ली से गोरखपुर पहुंचे थे। जिसमें वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आरपीएन सिंह और राज बब्बर शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। आपको बता दें कि कांग्रेस ने बच्चों की मौत के मामले को व्यापक स्तर पर उठाया है। घटना के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ की सडक़ों पर बैठकर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस घटना पर अभी चर्चा चल ही रही है कि राहुल गांधी का गोरखपुर जाना मामले को और राजनीतिक हवा देने का काम कर सकता है। हालांकि, दूसरी तरफ घटना पर गोरखपुर के डीएम ने जांच रिपोर्ट दी है, उसमें उन्होंने बच्चों की मौत के लिए बीआरडी कॉलेज के प्रिंसिपल और दूसरे डॉक्टर्स को जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement