Kerala flood: सांसद राहुल गांधी ने किया ट्वीट, वायनाड में अभी कुछ दिन रहेंगे
khaskhabar.com: रविवार, 11 अगस्त 2019 2:33 PM (IST)
गांधी ने बताया कि अधिकारियों का कहना है कि उनके वहां
जाने से राहत कार्यों में बाधा पहुंचेगी। ऐसे में वह अधिकारियों के
निर्देश का इंतजार करेंगे। इसके बाद रविवार को ट्वीट कर राहुल गांधी ने
बताया कि वह आने वाले कुछ दिनों तक अपने लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे।
उन्होंने लिखा कि बाढ़ की वजह से वायनाड तहस-नहस हो गया है, ऐसे में अगले
कुछ दिनों तक वह वहीं रहेंगे। इस दौरान वह राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा
करेंगे और राहत शिविरों का दौरा करेंगे। आपको बताते जाए कि उन्होंने पहले
भी कई ट्वीट्स के जरिए स्थानीय प्रशासन को बाढ़ से पीड़ित लोगों को सहायता
पहुंचाने की अपील भी की थी।