Rahul Gandhi to visit coastal Karnataka from tomorrow, Temple mosques and churches will also go-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल कल से तटीय कर्नाटक के दौरे पर, मंदिर-मस्जिद और चर्च भी जाएंगे

khaskhabar.com: सोमवार, 19 मार्च 2018 07:40 AM (IST)
राहुल कल से तटीय कर्नाटक के दौरे पर, मंदिर-मस्जिद और चर्च भी जाएंगे
बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार से तटीय कर्नाटक का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। कांग्रेस नेता एम. रामचंद्रप्पा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक के अपने तीसरे दौरे के दौरान राहुल गांधी उडिपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर और हासन जिलों का दौरा करेंगे और कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल इस दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह उडिपी में राजीव गांधी राजनीतिक संस्थान का उद्घाटन भी करेंगे, जिसकी स्थापना उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर की गई है। राहुल इन चार जिलों में मंदिरों, दरगाहों और चर्चो में भी जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement