Advertisement
बीजेपी का पलटवार, राहुल गांधी को प्रौद्योगिकी ज्ञान नहीं

इसपर पात्रा ने राहुल पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा, राहुल एनलिटिका मामले से इतने परेशान हो गए हैं कि वह प्रतिदिन इससे ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। एप डेटा के जरिए जासूसी करने के आरोप को दरकिनार करते हुए पात्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी एप उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधे उनसे जुडऩे का एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा, यह अपने तरह का एक एप है, जो प्रधानमंत्री के साथ अभूतपूर्व तरीके से सीधे संवाद स्थापित करता है। कांग्रेस प्रमुख को अपने ज्ञान को सही करने की जरूरत है।
पात्रा ने राहुल पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब राहुल गांधी ट्वीट करेंगे की नमो एप ईवीएम मशीन से जुड़ा है और इससे ईवीएम में छेड़छाड़ होती है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर सिद्धारमैया एप के जरिए लोगों का पैसा चुराने का आरोप लगाया। पात्रा ने कहा, क्या निजी राजनीतिक ब्रांडिंग करने के लिए लोगों के पैसे का उपयोग करना सही है? यह केवल डेटा चोरी नहीं है, बल्कि लोगों के पैसे की डकैती करना भी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


