Rahul Gandhi, Smriti Irani to cross paths in Amethi today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी और स्मृति ईरानी आज अमेठी में, सियासी पारा चढ़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 09:50 AM (IST)
राहुल गांधी और  स्मृति ईरानी आज अमेठी में, सियासी पारा चढ़ा
लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चार जनवरी को अमेठी पहुंच रहे हैं। इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। दोनों नेताओं के बयान सियासी पारा चढ़ा सकता है। ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों नेता 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद और आने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले एक ही दिन अमेठी में आमने-सामने होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार और पांच जनवरी को अमेठी में रहेंगे। उनके दो दिवसीय दौरे के बीच केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी चार जनवरी को यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं।
राहुल गांधी चार जनवरी को अमेठी पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम के बाद नुक्कड़सभा में शामिल होंगे। इसके बाद परसादेपुर, नसीराबाद और परैया नमकसार होते हुए जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता भवन का लोकार्पण करेंगे और अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
वहीं पांच जनवरी को मुंशीगंज गेस्टहाउस में ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए मुसाफिरखाना में अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
स्मृति ईरानी भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यवसायी राजेश अग्रहरि के आवास पर गरीबों को रजाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण करेंगी। इसके बाद अमेठी में एक आवासीय विद्यालय की आधारशिला रखेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement