Rahul Gandhi said on womens reservation: I am in support of it-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला आरक्षण पर राहुल बोले : हम इसके समर्थन में है ,इसमें OBC आरक्षण को भी शामिल किया जाए

khaskhabar.com: बुधवार, 20 सितम्बर 2023 5:58 PM (IST)
महिला आरक्षण पर राहुल बोले : हम इसके समर्थन में है ,इसमें OBC आरक्षण को भी शामिल किया जाए
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस करते हुए कहा में इस विधेयक के समर्थन में हूं। राहुल गाँधी ने कहा "मेरे विचार में एक बात है जो इस बिल को अधूरा बनाती है। मैं चाहता हूं कि इस बिल में ओबीसी आरक्षण को भी शामिल किया जाए।" राहुल ने कहा भारत की महिलाओं को सत्ता हस्तांतरित करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम था पंचायती राज, जहां उन्हें आरक्षण दिया गया और बड़े पैमाने पर राजनीतिक व्यवस्था में प्रवेश करने की अनुमति दी गई... हर कोई इस बात का समर्थन करेगा कि यह हमारे देश की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा कदम है।
महिलाओं ने आज़ादी के आंदोलन में भी भाग लिया... लेकिन मेरे हिसाब से यह बिल अधुरा है क्योंकि इसमें OBC आरक्षण की बात नहीं है...इसमें दो बात नहीं है, पहली बात तो यह कि आपको इस बिल के लिए एक नई जनगणना और नया परिसीमन करना होगा। मेरी नजर में इस बिल को अभी से महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण देकर लागू कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement