Advertisement
राहुल गांधी अपने हितों को ऊपर देश हित को नीचे रखते हैं: कमलजीत सहरावत

वहीं, सांसद सहरावत ने दिल्ली सरकार ने विधायकों का फंड 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने और मुख्यमंत्री आतिशी के बंगले को लेकर उठाए सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। कमलजीत सहरावत ने पलटवार करते हुए कहा, शीशमहल भाजपा ने नहीं बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी नियमों को एक साइड करते हुए शीशमहल का निर्माण करवाया। रिनोवेशन में 42 करोड़ लगाए। यह आवास मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बंगला पीडब्ल्यूडी के पास जाएगा।
कागजी कार्रवाई करने के बाद इसे आगे आवंटित किया जाएगा। आतिशी पीडब्ल्यूडी मंत्री रही हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि फंड का कैसे इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि दिल्ली सरकार घाटे में जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


