Advertisement
राहुल गांधी 'भारत की एकता की विशेषता' को नजर अंदाज कर रहे हैं : दिलीप मंडल

''भारत की पूरी बाउंड्री में सम्राट अशोक के बनाए हुए शिलालेख मिलेंगे। इसी तरह बुद्ध की तस्वीर तमिलनाडु से लेकर जम्मू तक और गुजरात से लेकर असम तक मिलेगी। रामेश्वर से लेकर बद्रीनाथ तक, कामाख्या से लेकर पूर्व में द्वारका तक, ये सब यूनिटी के प्वाइंट्स है। राहुल गांधी जब विविधता पर बहुत मजबूती से बोल रहे हैं तो दरअसल वो यूनिटी कैरेक्टर को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो उनकी बहुत बड़ी गलती है। भारत अपनी विविधताओं को समेटे हुए एकीकृत देश है। यह अनंत विविधताओं का सभ्यता मूलक देश है। भारत के अंदर कुछ धागे हैं जो इसे जोडे़ हुए हैं।''
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे पर भाजपा और आरएसएस के विचारों पर टिप्पणी की है। उन्होंने टेक्सास में एक कार्यक्रम में कहा, ''आरएसएस मानता है कि भारत ‘एक विचार’ है, जबकि हम मानते हैं कि भारत ‘कई विचारों’ से बना है। हम अमेरिका की तरह मानते हैं कि हर किसी को सपने देखने का अधिकार है, सबको भागीदारी का मौका मिलना चाहिए और यही लड़ाई है।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


