rahul gandhi detained at jantar mantar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी फिर हिरासत में,दिल्ली पुलिस ने दो घंटे बाद छोडा

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 9:57 PM (IST)
राहुल गांधी फिर हिरासत में,दिल्ली पुलिस ने दो घंटे बाद छोडा
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने गुरूवार को जंतर-मंतर से फिर हिरासत में ले लिया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता ब़डी संख्या में पूर्व सैनिक द्वारा की गई आत्महत्या की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रोष जताने के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस राहुल को पीसीआर वैन में बैठाकर ले गई। 45 वर्षीय कांग्रेस उपाध्यक्ष को पहले संसद मार्ग थाने ले जाया गया, उसके बाद तुगलक रोड पुलिस स्टेशन। पुलिस का कहना है कि ऎसा कांग्रेस उपाध्यक्ष की सुरक्षा के लिए किया गया क्योंकि भीड लगातार बढती जा रही थी और बेकाबू हो रही थी। दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल ने कहा,मुझे धारा 144 का हवाला देकर हटाया गया। मुझे यहां रोके रखा हुआ है। हम आधा घंटे से यहां बैठे हैं। उन्होंने कहा, मृतक पूर्व सैनिक के परिवार के साथ पुलिस ने मेरे सामने जो बर्ताव किया वह सही नहीं था। इस तरह के व्यवहार से सीमा पर खड़ी हमारी सेना के हौसले पर असर पड़ता है, उनकी इज्जत करनी चाहिए। हम चाहते हैं कि सरकार मृतक के परिजन से माफी मांगे। मैं यहां बैठा रहूंगा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि हम सब कह सकते हैं कि यह कोई लोकतंत्र नहीं है। वहीं कांग्रेस लीडर अजय माकन ने कहा कि पता नहीं दिल्ली पुलिस क्या चाहती है।
बता दें, राहुल गांधी गुरूवार सुबह भिवानी पहुंचे थे व पूर्वसैनिक रामकिशन ग्रेवाल की अंत्येष्टि में शरीक हुए थे।
बुधवार को भी सुसाइड करने वाले पूर्वसैनिक के परिजनों से मिलने के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी को अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया गया और पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर रिहा कर दिया गया। इस पर उन्होंने कहा था, यह कैसा देश है, कमाल की बात है। मैं परिवार से मिलना चाहता हूं, मिलने तो दीजिए।
यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement