Rahul gandhi annoyed with congress Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी अपने करीबियों की उपेक्षा से नाराज होकर गए विदेश !

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अक्टूबर 2019 12:55 PM (IST)
राहुल गांधी अपने करीबियों की उपेक्षा से नाराज होकर गए विदेश !
इन नेताओं ने एक समाचार पत्र से बातचीत में राहुल गांधी की विदेश यात्रा को उनके द्वारा संगठन में नियुक्त किए गए नेताओं की उपेक्षा से जोड़ा है। आपको बताते जाए किर राहुल गांधी के करीबी महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता संजय निरुपम, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया था कि राहुल गांधी के नजदीकी लोगों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। तंवर को पहले पार्टी अध्यक्ष के पद से हटाया गया और उनकी जगह शैलजा को यह जिम्मदारी दी गई। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान करके पार्टी ने तंवर को संकेत दे दिया। तंवर से पहले मुंबई कांग्रेस के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने भी पार्टी में राहुल गांधी के करीबियों के खिलाफ साजिश का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल के करीबियों के खिलाफ साजिश कांग्रेस को बर्बाद कर देगी।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement