Rabri Devi sharp comment on PM Modi and Investigation Agencies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राबड़ी की जांच एजेंसियों को चुनौती, कहा-जितना नोटिस भेजना है, भेजो...

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 नवम्बर 2017 7:30 PM (IST)
राबड़ी की जांच एजेंसियों को चुनौती, कहा-जितना नोटिस भेजना है, भेजो...
पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यहां मंगलवार को जांच एजेंसियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जिस एजेंसी को भी उनसे पूछताछ करनी हो, वह यहां आकर पूछताछ करे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी एक विवादास्पद बात कह दी। पटना में आयोजित राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी अपने पुराने रंग में दिखीं। उन्होंने जांच एजेंसियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा, हम सीबीआई, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, सबका त्रिया चरित्र जानते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि तुम लोगों को जितना नोटिस भेजना है, भेजो..नोटिस पर नोटिस भेजते रहो। उन्होंने कहा, पूछताछ करना उनका काम है। जिसे भी पूछताछ करनी है, यहां आकर करे। मैं क्यों कहीं जाऊंगी? मैंने जब गलत किया ही नहीं है, तो डरने का सवाल ही नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय बेनामी संपत्ति के मामले में राबड़ी देवी से पूछताछ करना चाहती है। निदेशालय कई बार इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री को नोटिस भेज चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement