Pushparaj of Rewa royal family joins BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रीवा राजघराने के पुष्पराज भाजपा में शामिल, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2023 07:40 AM (IST)
रीवा राजघराने के पुष्पराज भाजपा में शामिल, यहां पढ़ें
भोपाल, । मध्य प्रदेश मेंं दल बदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रीवा राजघराने से नाता रखने वाले और कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश , प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इसी तरह मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में डिंडोरी नगरपरिषद अध्यक्ष सुनीता सारस कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement