Pushkar Singh Dhami inaugurated the exhibition organized on the State Foundation Day at the BJP office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2022 3:40 PM (IST)
पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राज्य स्थापना दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस राज्य भर में एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं ओर बधाई दी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर लगी है प्रदर्शनी राज्य के उन 22 सालों का संघर्ष और राज्य के लिए लड़े गए आंदोलन को दर्शाते हैं। जिसमें किस प्रकार से राज्य के शहीदों ने राज्य के माता बहनों ने राज्य प्राप्ति के लिए संघर्ष किया था राज्य प्राप्ति के बाद किस प्रकार से सरकार ने विकास के लिए काम किया। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र ने भी प्रदेश वासियो को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement