Punjab Governor Gulab Chand Kataria and his wife health deteriorated in Shimla, admitted to IGMC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 18, 2025 7:27 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी की तबीयत शिमला में बिगड़ी, IGMC में भर्ती

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जून 2025 12:53 PM (IST)
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी की तबीयत शिमला में बिगड़ी, IGMC में भर्ती
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला दौरे पर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया की तबीयत गुरुवार देर रात अचानक बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया था, लेकिन देर रात दोबारा तबीयत खराब होने के कारण उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


IGMC के डिप्टी एमएस डॉ. प्रवीण भाटिया के मुताबिक, लेडी गवर्नर को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। उन्हें शुगर और अस्थमा की भी शिकायत है। रात करीब 9 बजे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद 10 बजे छुट्टी दे दी गई, लेकिन रास्ते में तबीयत फिर बिगड़ने पर 10:30 बजे वापस IGMC लौटना पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी इसी दौरान अपना रूटीन चेकअप कराया।

शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल IGMC पहुंचे और दोनों की कुशलक्षेम जानी। डॉक्टरों के अनुसार, अब दोनों की हालत स्थिर है और शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गौरतलब है कि गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। वे पूर्व में राजस्थान सरकार में गृह मंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। असम के राज्यपाल के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement