Punjab court acquits AAP MLA in Quran insult case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुरान अपमान मामले में पंजाब की अदालत ने आप के विधायक को किया बरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मार्च 2021 5:56 PM (IST)
कुरान अपमान मामले में पंजाब की अदालत ने आप के विधायक को किया बरी
नई दिल्ली। पंजाब के मालेरकोटला में कुरान शरीफ का अपमान करने के आरोपी, आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के विधायक नरेश यादव को मंगलवार को संगरूर की जिला अदालत ने बरी कर दिया है। यादव को 2016 के मामले में आरोपी बनाया गया था। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यादव को बरी होने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हमारे खिलाफ लगाए गए झूठे मामलों में से आम आदमी पार्टी के एक और विधायक को बरी कर दिया गया। बधाई हो नरेश।" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल पर आप नेता के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा, "आखिरकार न्याय हुआ। मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी करने के झूठे मामले में विधायक नरेश यादव को दोषी ठहराया गया था। यह भाजपा और अकाली दल की आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश थी। चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें, हम विजयी होकर रहेंगे।" --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement