Advertisement
पंजाब : सीएम मान ने हरमंदिर साहिब में टेका मत्था, कहा- धमकी देने वाले जल्द होंगे गिरफ्तार

श्री दरबार साहिब को मिली धमकियों वाले ईमेल के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि हमें सभी आईपी एड्रेस मिल गए हैं। पुलिस इस मामले में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के कई जवान सादी वर्दी में तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि हम धमकियां देने वाले मुख्य दोषियों के बहुत करीब हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह एक उच्च सुरक्षा वाला मामला है, इसलिए हम इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं।
मान ने कहा, "एसजीपीसी अध्यक्ष के साथ गंभीरता से चर्चा हुई है। सचखंड हरमंदिर साहिब को मिल रहे धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है। हमें सभी आईपी एड्रेस मिल गए हैं और पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई कर रही है। हम धमकियां देने वाले मुख्य दोषियों के बहुत करीब पहुंच गए हैं। यह एक उच्च सुरक्षा वाला मामला है, इसलिए अभी और जानकारी साझा नहीं की जा सकती। लेकिन, जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। हरमंदिर साहिब के अंदर और आसपास सादी वर्दी में पंजाब पुलिस के कई जवान तैनात किए गए हैं, जो पूरी संवेदनशीलता के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


