Advertisement
पीएसएलवी-सी49 ने रडार इमेजिंग सैटेलाइट और 9 विदेशी उपग्रहों संग सफल उड़ान भरी

उपग्रह दिन और रात में तस्वीरें ले सकता है और निगरानी के साथ-साथ सिविलियन गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा।
इसरो के अनुसार, 630 किलोग्राम वजनी ईओएस-01, एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, जिसका उद्देश्य कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन में सहायता करना है।
बाकी नौ विदेशी उपग्रहों में लिथुआनिया से (1-आर2, टेक्नॉलजी डेमनस्ट्रेटर), लक्समबर्ग से (क्लेओस स्पेस का 4 मैरिटाइम एप्लीकेशन सैटेलाइट) और अमेरिका से (4-लीमर मल्टी मिशन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट) हैं।
इस बार इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट के लिए डीएल वैरिएंट का इस्तेमाल किया जिसमें सिर्फ दो स्ट्रैप-बूस्टर मोटर्स हैं।
इस रॉकेट वैरिएंट का इस्तेमाल पहली बार 24 जनवरी, 2019 को माइक्रोसेट आर उपग्रह को कक्षा में रखने के लिए किया गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


