Advertisement
महिला आरक्षण ढांचे में एससी-एसटी और ओबीसी महिलाओं को अलग कोटा मिले : चंद्रशेखर आजाद

महिलाओं के आरक्षण पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मीडिया को इस प्रस्तावित कानून को 'महिला आरक्षण बिल' (जो 2023 में संसद से पास हुआ था) के साथ मिलाकर नहीं देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उस समय उनकी पार्टी ने प्रस्तावित राजनीतिक आरक्षण ढांचे के भीतर एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग की थी। उन्होंने जोड़ा कि 'कोटे के भीतर कोटा' देने का मौका गंवा दिया गया।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका था। उस समय हमारी मांग थी कि राजनीतिक आरक्षण में एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए अलग कोटा दिया जाए। मुझे लगता है कि उन्हें 'कोटे के भीतर कोटा' देने का मौका नहीं गंवाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
आजाद ने इस बात पर भी निराशा जताई कि उस समय राजनीतिक नेतृत्व ने इस मांग को उतनी मजबूती से नहीं उठाया था।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर बात करते हुए उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया की चुनावी संभावनाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने उनके वोट शेयर और बदलते गठबंधन के समीकरणों को लेकर अपना आकलन पेश किया।उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव में विपक्षी गठबंधन को लगभग 36 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि एनडीए को करीब 43 प्रतिशत वोट मिले थे।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस विपक्षी गठबंधन में शामिल होती है तो इससे उनके वोट शेयर में लगभग 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह आंकड़ा 38-39 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
हालांकि, आजाद ने यह भी कहा कि लगभग 33 प्रतिशत पर आ जाएगा। 33 प्रतिशत वोटों के साथ वे सरकार कैसे बनाएंगे।
पदोन्नति (प्रमोशन) में आरक्षण के मुद्दे पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह इस मामले को संसद में उठाना चाहते हैं और उन्होंने समाजवादी पार्टी तथा भाजपा के रुख पर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सदस्यों ने एससी-एसटी कर्मचारियों के लिए आरक्षण से जुड़े कानून का विरोध किया था और उसे फाड़ दिया था। उन्होंने कहा कि वह इस विधेयक को लोकसभा में पेश करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर भारत के लोगों से जुड़ी कई चिंताएं अभी अनसुलझी हैं, जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने मुख्य रूप से वही पुराने आश्वासन दोहराए हैं कि उनकी पिछली सरकार की कमियां दोबारा नहीं दोहराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सपा के घोषणापत्र में कोई खास नया वादा नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि कमजोर वर्गों पर उनका यह जोर, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' द्वारा आयोजित 'बहुजन संकल्प स्वराज रैली' से प्रभावित है।
चंद्रशेखर आजाद ने आरक्षण को लेकर सपा के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए और उनके पहले किए गए 18 प्रतिशत आरक्षण के वादे को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले 18 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया था और उनकी पार्टी के सभी सदस्य वहां मौजूद थे, लेकिन क्या वे इसे पूरा कर पाए? लोगों ने देख लिया है कि उनके कथनी और करनी में कितना अंतर है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार बनाने में असमर्थ होने के बावजूद सपा नए-नए वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता पार्टी को उसके पिछले कामकाज के आधार पर परखेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


