Protest staged over murdered Kerala techie-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केरल: इंजीनियर की हत्या पर प्रदर्शन

khaskhabar.com: रविवार, 12 फ़रवरी 2017 5:21 PM (IST)
केरल: इंजीनियर की हत्या पर प्रदर्शन
कोझिकोड। पिछले महीने पुणे में इंफोसिस सॉफ्टवेयर इंजीनियर रसिला की ऑफिस में हुई हत्या के विरोध में यहां व्यापक प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में लोग सडक़ों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन ‘एक्शन काउंसिल’ के सदस्यों ने निकाला। उनके हाथों में नारे लिखी तख्तियां थीं, जिसमें उन्होंने रसिला को न्याय दिलाने की मांग की है। वे इस घटना की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुणे में इंफोसिस कार्यालय परिसर के सामने भी जल्द ही प्रदर्शन का निर्णय लिया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने संवाददाताओं से कहा, ‘पुणे परिसर से बहुत सारी संदेहास्पद बातें सामने आ रही हैं। हमने सीसीटीवी फुटेज के लिए कहा तो हमें बताया गया कि यह उपलब्ध नहीं है। यह अजीब बात है कि जिस वक्त यह नृशंस हत्या हुई, बिजली अचानक चली गई। उसका फोन भी तीन दिन बाद बरामद किया जा सका। बहुत से सवालों के जवाब बाकी हैं।’

[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement