Problems from plagued the people put the jam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समस्याओं से त्रस्त लोगों ने लगाया जाम

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 11:40 PM (IST)
समस्याओं से त्रस्त लोगों ने लगाया जाम
भीलवाड़ा। वार्ड नं. 43 तिलक नगर में सफाई व रोड लाइट चालू नहीं होने के कारण आक्रोशित लोगों ने बुधवार देर शाम चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके कारण माण्डलगढ़ व कोटा जाने वाले वाहन करीब डेढ-दो घंटे वहीं रुके रहे। मौके पर पहुंची सुभाष नगर थाना पुलिस ने समझाइस कर जाम को खुलवाया। वार्ड की पार्षदा समदू देवी ने कहा कि हमारे वार्ड में कई महीनों से कोई भी सफाई करने वाला कर्मचारी नहीं आया है। इसके कारण जगह जगह कचरा व नालियां भरी हुई हैं। साथ ही वार्ड में रोड लाइटें भी चालू नहीं की जाती है और रोड पर खड्डे होने के कारण राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमने कई बार नगर परिषद सभापति ललिता समदानी से इसकी शिकायत की, लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया।

[@ इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement