Priyanka Gandhi targets Modi government on economic slowdown-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंदी पर बोलीं प्रियंका : बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहों से नहीं चलेगा काम

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 सितम्बर 2019 4:31 PM (IST)
मंदी पर बोलीं प्रियंका : बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहों से नहीं चलेगा काम
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक मंदी पर चुप्पी को बहुत खतरनाक बताया और कहा कि बहाने व बयानबाजी से काम नहीं चलेगा क्योंकि इसका कोई हल नहीं है। प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट में कहा, काउंटडाउन : हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी : दोनों बहुत खतरनाक हैं। इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहों से काम नहीं चलेगा। यह पहली बार नहीं है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी व कांग्रेस नेता ने सरकार पर हमला किया है। इससे पहले प्रियंका ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार व कई दूसरे मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement