Prime Minister salutes Bimla Sinwar: Honored with Drone Didi Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री ने किया बिमला सिंवर को नम, ड्रोन दीदी के अवार्ड से सम्मानित

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2024 7:36 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने किया बिमला सिंवर को नम, ड्रोन दीदी के अवार्ड से सम्मानित
महिलाओं के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री के प्रयास सराहनीय: बिमला सिंवर सिरसा। नेक नियति और कुछ हटकर कर गुजरने का जज्बा हो तो कठिन से कठिन मुकाम को भी बड़ी आसानी से हासिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाकर मातृ शक्ति को जो मान-सम्मान बढ़ाया है, वो काबिले तारीफ है।
उक्त बातें सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री से नमो: ड्रोन दीदी का अवार्ड प्राप्त करने वाली सिरसा निवासी समाजसेविका बिमला सिंवर ने मंगलवार को सिरसा लौटने पर पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कही। सिंवर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री की इसलिए भी शुक्रगुजार हंै कि इससे पहले आज तक किसी ने एसएसजी की बहनों को याद ही नहीं किया था।
उन्होंने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह गु्रप के नाम से एक संस्था चलाती है। प्रधानमंत्री ने लालकिले से घोषणा की थी कि 15 हजार एसएसजी की बहनों को नमो: ड्रोन दीदी पायलट बनाएंगे। उन्होंने इसी के तहत एक ऑनलाइल फार्म एग्रीकल्चर में भरा और पूरे हरियाणा से उनका चयन हुआ।
उन्होंने करनाल में इस संबंधी ट्रेनिंग ली। सिंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पर गतिविधियों को देखकर उन्हें प्रोत्साहन मिला। इसके बाद उनमें भी जुनून आया और गुडग़ांव के मानसेर में 10 दिन की ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग में 15 में से 10 महिलाएं पास हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement