Prime Minister Narendra Modi addressed election rally in Hindoncity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 3, 2025 12:35 pm
Location

PM मोदी ने हिन्डौनसिटी में कहा, कांग्रेस सरकार आतंकवादियों से कांपती थी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मई 2019 3:19 PM (IST)
PM मोदी ने हिन्डौनसिटी में कहा, कांग्रेस सरकार आतंकवादियों से कांपती थी
करौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि आतंकवाद से निपटने का उनमें दम नहीं था। तब उन्होंने कह दिया कि चुनाव के की वजह से हम IPL नहीं करेंगे। आज तक दो बार ही ऐसा हुआ है जब हिंदुस्तान में लोकप्रिय IPL हिंदुस्तान में नहीं खेला गया। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने आज भाजपा प्रत्याशी मनोज राजौरिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।



प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 2009 और 20014 में हुआ। तबकी सरकार आतंकवादियों से कांपती थी। इस बार भी चुनाव चल रहा है, नवरात्रि हुई, रामनवमी हुई, हनुमान जयंती हुई, रमजान आने वाले हैं और IPL भी चल रहा है।

मोदी ने कहा कि पहले पूंछ दबाकर भाग जाने वाली सरकार थी, और ये मोदी सीना तान के जाता है। IPL होगा और डटकर होगा। आप गोली चलाओगे तो मोदी गोला चलाएगा।
कांग्रेसियों को आंसू पोछने के लिए रुमाल दे देना
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस वाले गलती से भी आपके वहां वोट मांगने आएं, तो उन्हें एक छोटा सा रुमाल दे देना और कहना कि यार रोते क्यों हो, ये लो आंसू पोंछने के काम आएगा। सारे कांग्रेसी रो रहे हैं कि मोदी ने ये किया मोदी ने वो किया। कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और अबू धाबी, UAE मोदी को अवार्ड देता है। कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और रूस मोदी को अवार्ड दे रहा है। अब पाकिस्तान में बैठे आतंकी भारत में घाव नहीं दे सकते हैं।
आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का ये आका कई बरसों से भारत को घाव पर घाव दे रहा था।


कांग्रेस आंतक रोकने में नाकाम रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि याद करिए, कांग्रेस कहती थी कि 'हर एक आतंकी हमले को रोकना मुमकिन नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और आतंकवादियों के मंसूबों पर ये तीसरी बड़ी स्ट्राइक हुई है। आतंक और आतंकियों से निपटने के कांग्रेसी तरीके और भाजपा के तरीके की तुलना नहीं हो सकती। यदि वे गोली चलाएंगे तो हम गोला चलाएंगे।

कांग्रेस के राज में आतंकी हमले रोजाना की बात

पीएम मोदी ने कहा कि 2008 में मुंबई में आतंकवादियों ने हमला किया। अगर सिर्फ 2008 की ही बात करे तो, वो न तो पहला आतंकी हमला था और न ही आखिरी। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो आतंकी हमले रोजाना की बात थी। कोई भी शहर कांग्रेस के कार्यकाल में सुरक्षित नहीं था। 2008 जनवरी में यूपी के रामपुर में CRPF कैंप पर हमला हुआ। उन्होंने मई में जयपुर में बम धमाके किए। बाद में उन्होंने, जुलाई में बेंगलुरू में सीरियल बम धमाके किए। फिर उन्होंने दिल्ली में सितंबर महीने में दो अलग-अलग आतंकी हमले किए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement