Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, बोले- 'अगले दो दिन राज्य के विकास को समर्पित'

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी शाम को भोपाल लौटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ संवाद करेंगे। इस बैठक में वे पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी की शाम को भोपाल स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 24 फरवरी को वे मध्य प्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का उद्घाटन करेंगे। इस समिट में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे और पीएम मोदी उद्योगपतियों से संवाद करेंगे।
समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करना और राज्य की आर्थिक विकास की गति को तेज करना है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी लगभग डेढ़ घंटे रहेंगे, जहां वे प्रदेश में व्यापार और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


