Advertisement
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने पीएम मोदी को दिया नेपाल आने का न्योता

उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल और भारत की दोस्ती दोनों देशों की खुशहाली पक्की करेगी। "हमारी दोस्ती ऐसी हो कि भरोसा पहाड़ों जितना मजबूत हो, सहयोग नदियों जितना लगातार बहता रहे, और हमारे साझे आसमान के नीचे दोनों देशों की खुशहाली कभी खत्म न हो।"
इससे पहले पीएम मोदी ने भी नेपाल के साथ भारत के रिश्तों को विश्वास का अटूट रिश्ता बताया। उन्होंने कहा, "भारत और नेपाल के बीच सिर्फ पड़ोसी देशों का रिश्ता नहीं है, बल्कि दोनों का इतिहास, संस्कृति और परंपराएं भी एक-दूसरे से जुड़ी हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने रिश्ते हैं।"
उन्होंने 2018 में अपनी जनकपुर यात्रा को याद करते हुए कहा, "वहां मैंने कहा था कि नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं और नेपाल के बिना हमारे राम भी अधूरे हैं।" उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंधों की यही खासियत दोनों देशों को करीब लाती है।
पीएम ने कई अहम घोषणाएं कीं और 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये की मदद का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "अगस्त में नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि के लिए हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और आज नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के 'डेवलपमेंट को-ऑपरेशन पैकेज' की घोषणा करते हैं।"
इससे पहले हैदराबाद हाउस में दोनों देशों की अहम बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। फॉरेंसिक विज्ञान में सहयोग, पुलिस प्रशिक्षण, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में सहयोग समेत 8 एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए।
सबसे अहम पल वह रहा, जब सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों प्रधानमंत्रियों ने हरी झंडी दिखाई। यह रेल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या को माता सीता के जनकपुर से जोड़ेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


