Priests of Devasthan Department temples Three day strike in protest in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब पुजारियों की हड़ताल, सेवा करेंगे, लेकिन भक्तों के दर्शनार्थ पट नहीं खोलेंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 नवम्बर 2017 09:49 AM (IST)
अब पुजारियों की हड़ताल, सेवा करेंगे, लेकिन भक्तों के दर्शनार्थ पट नहीं खोलेंगे
जयपुर। अब देवस्थान विभाग के मंदिरों में लगे पुजारियों ने विरोध स्वरूप तीन दिन की हड़ताल की है। वे भगवान की सेवा तो करेंगे, लेकिन भक्तों के दर्शनार्थ मंदिरों के पट नहीं खोलेंगे। पुजारियों के विरोध के चलते देवस्थान विभाग के मंदिरों के 16 से 18 नवंबर तक पट बंद रहेंगे। भक्तों को इन तीन दिनों में ठाकुरजी के दर्शनों का लाभ नहीं मिल पाएगा। पुजारियों का कहना है कि राज्य सरकार ने ट्रस्टों के अधीन मंदिरों के विकास कार्यों के लिए 551 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, लेकिन देवस्थान विभाग अपने 400 से अधिक मंदिरों पर ध्यान ही नहीं दे रहा। 10 वर्षों में अनेक पुजारी और सेवागीर सेवानिवृत्त गए। इन रिक्त पदों को भरने का काम भी नहीं किया। 2013 में हुई पुजारी-सेवागीर परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया। देवस्थान सेवागीर पुजारी संघ इसी के विरोध में पट बंद रखेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement