Advertisement
एपेक शिखर सम्मेलन में होगी राष्ट्रपति पुतिन और शी जिनपिंग की अहम बैठक: दिमित्री पेसकोव

पेसकोव ने कहा कि फिलहाल एपेक शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच संभावित त्रिपक्षीय बैठक को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है।
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में साथ दिखे थे। यह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ था।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस फोटो सेशन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग साथ नजर आए थे। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन-पक्षीय बैठक करने की इच्छा जताई थी।
ट्रंप ने कहा था, "मैं यह बैठक करने को तैयार हूं, लेकिन यूक्रेन के लिए नहीं। हम इसे परमाणु निरस्त्रीकरण पर बात करने के लिए करेंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


