President extends greetings on the eve of Milad-un-Nabi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन : राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं

khaskhabar.com: रविवार, 15 सितम्बर 2024 11:18 PM (IST)
पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्मदिन : राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। सोमवार को पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर बधाई दी व अपना संदेश जारी किया। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर, जिसे मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। पैगंबर मुहम्मद ने हमें प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।" राष्ट्रपति ने कहा, "पैगंबर मुहम्मद ने समाज में समानता और सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को दूसरों के प्रति दयालु होने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। आइए, हम पवित्र कुरान की पवित्र शिक्षाओं को आत्मसात करें और एक शांतिपूर्ण समाज बनाने का संकल्प लें।’’
उन्होंने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद के जीवन से हमें आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है।
गौरतलब है कि ईद मिलाद-उन-नबी इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। यह एक विशेष इस्लामिक त्योहार है। इस्लाम धर्म में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम के अनुयाई मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं।
पैगंबर मुहम्मद साहब द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद करते हैं। पैगंबर हजरत मोहम्मद को इस्लाम का अंतिम पैगंबर माना जाता है। ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व इस्लाम मानने वाले व्यक्तियों को समाज सेवा के लिए प्रेरणा देता है। इस दिन जरूरतमंदों व गरीबों की मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement