Advertisement
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

राष्ट्रपति ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के अनुसार जीवन जीने का महत्व समझाया और कहा कि भविष्य में यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरे मानव समाज के लिए जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय के छात्र जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी संस्कृति की खासियत है कि यह सभी का भला चाहती है। यही सोच समाज में सद्भाव और समावेशी विकास का रास्ता बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पतंजलि विश्वविद्यालय के छात्र जीवन में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को अपनाकर स्वस्थ समाज और विकसित भारत बनाने में योगदान देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि जब हम एक-एक व्यक्ति को पोषित करते हैं, तो उसका असर परिवार, समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। पतंजलि विश्वविद्यालय इसी रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है और उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यहां से उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र अपने ज्ञान और आचार से समाज और देश की उन्नति में भागीदारी निभाएंगे। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


