President and Vice President pay tributes to Nehru-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 1:26 PM (IST)
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी 127वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति यमुना नेहरू स्मारक शांति वन पहुंचे। मोतीलाल नेहरू व स्वरूप रानी की संतान जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। देश के आजाद होने के बाद प्रधानमंत्री बनने वाले नेहरू 27 मई, 1964 को अपने निधन तक इस पद पर बने रहे। नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। इस अवसर पर स्कूली बच्चे भी उन्हें श्रद्धांजलि देने शांति वन पहुंचे। यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement