Advertisement
गोविंद मार्ग से अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, निगम जल्द कराएगा पीटी सर्वे

अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र बंसल ने बताया कि गोविंद मार्ग की चौड़ाई कम होने और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए टीसीबी की बैठक में कुछ बिंदुओं को लेकर निगम को निर्देश दिया गया था, जिसकी प्रगति को लेकर जोन उपायुक्त आदर्श नगर, मालवीय नगर और संयुक्त टीम बनाकर मार्ग का पीटी सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे के बाद मार्ग पर मौजूद अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जोन उपायुक्त आदर्शनगर और मालवीय नगर जोन उपायुक्त को संयुक्त कमेटी बनाकर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख मार्गों पर लंबा संयुक्त अभियान प्रस्तावित
बैठक में शहर के चिन्हित मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लंबा संयुक्त अभियान चलाने पर सहमति बनी। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस, जेडीए और नगर निगम की टीम मिलकर कार्य करेगी। इसके अलावा मैरिज गार्डन के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग को यातायात समस्या का बड़ा कारण बताते हुए इसे बायलॉज के अनुसार सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि विवाह समारोहों के दौरान सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग पर सख्ती बरती जाए।
एमआई रोड की पार्किंग समस्या भी चर्चा में, सर्वे रिपोर्ट जल्द
एमआई रोड पर लगातार बढ़ रही पार्किंग अव्यवस्था को लेकर निगम ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर पार्किंग व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
वहीं, शहर में वाहनों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम ने 10 नई मल्टीलेवल पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने को कहा है। संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र बंसल ने विभिन्न लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने की जरूरत पर बल दिया गया, ताकि यातायात प्रबंधन पर तेजी से ठोस कदम उठाए जा सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


