khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 11:33 AM (IST)
नदबई थाना क्षेत्र के सेवला गांव की एक महिला को प्रसव के लिए भरतपुर
स्थित राजकीय जनाना अस्पताल में लाया गया। देर रात अस्पताल में भर्ती हुई
महिला के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज में
लापरवाही बरती जिसके चलते महिला की मौत हो गई। इस बात को लेकर प्रसूता के
परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर
दिया।