Practice Yoga Like PM Modi, Amit Shah, Says Baba Ramdev-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी, शाह का अनुकरण करें : रामदेव

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 12:44 PM (IST)
मोदी, शाह का अनुकरण करें : रामदेव
अहमदाबाद। योगगुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को योग के अभ्यास के लिए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का अनुकरण करने की सलाह दी। गुजरात यूनिवर्सिटी मैदान में एकत्र हजारों लोगों को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा, नरेंद्र भाई और अमित भाई दोनों प्रतिदिन योग करते हैं और हर किसी को उनका अनुकरण करना चाहिए। मंच पर मौजूद अमित शाह की प्रशंसा करते हुए योगगुरु ने कहा कि राजनीति में शिखर तक पहुंचने वाले शाह अपना शारीरिक वजन घटाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा, वह हर सुबह आंवला और एलोवेरा का जूस लेते हैं और शाम सात बजे के बाद कुछ नहीं खाते हैं। वह हर रोज योग करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement