Advertisement
लातविया में शक्तिशाली तूफान ने मचाई तबाही, देशभर में ऑरेंज अलर्ट

लातविया की रेलवे कंपनी ने बताया कि खराब मौसम के कारण शनिवार शाम कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और उनमें देरी हुई।
बिजली वितरण प्रणाली ऑपरेटर 'साडालेस टिक्ल्स' के अनुसार, रात 9 बजे तक लगभग 1.60 लाख ग्राहक बिजली के बिना थे। ज्यादातर नुकसान पेड़ों के गिरने से हुआ है। आपातकालीन टीमें बिजली बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।
कंपनी ने कहा कि बिजली नेटवर्क को काफी व्यापक और जटिल नुकसान पहुंचा है, इसलिए मरम्मत का काम सामान्य से ज्यादा समय ले सकता है। कुछ क्षेत्रों में लोगों को 24 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली के बिना रहना पड़ सकता है।
लातविया की राज्य अग्निशमन और बचाव सेवा ने बताया कि शाम के दौरान मौसम से जुड़ी आपातकालीन कॉलों की संख्या तेजी से बढ़ी। इनमें ज्यादातर शिकायतें तेज हवाओं से पेड़ गिरने और सड़कों के अवरुद्ध होने की थीं।
एलईजीएमसी ने शुक्रवार को रीगा और देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो चेतावनियां जारी की थीं। इसके बाद लातविया में कई बाहरी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।
शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने मोबाइल अलर्ट संदेशों के जरिए लोगों को बार-बार भारी बारिश और तेज हवाओं के बारे में चेतावनी दी और सतर्क रहने की सलाह दी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


