Postponed group holidays after assurances of Chief Secretary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद सामूहिक अवकाश स्थगित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 7:23 PM (IST)
मुख्य सचिव के आश्वासन के बाद सामूहिक अवकाश स्थगित
जयपुर । राजस्थान राज्य अन्य प्रशासनिक सेवा परिसंघ ने मुख्य सचिव डीबी गुप्ता का आश्वासन मिलने के बाद अपना प्रस्तावित सामूहिक अवकाश स्थगित कर दिया है। शासन सचिवालय में मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद परिसंघ के अध्यक्ष डॉ. भजन लाल रोलन ने बताया कि मुख्य सचिव ने वेतन विसंगतियों समेत समान पदोन्नति संबंधी नियमों को लेकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते परिसंघ ने आगामी 18 सितंबर से प्रस्तावित सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय टाल दिया है। परिसंघ ने मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में समयबद्ध वेतनमान, नॉन सिविल सेवाओं में आईएएस में पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि करने के अलावा आरएएस, आरपीएस अधिकारियों को विभागीय सेवाओं के पदों से हटाना मुख्य है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement