Poster calling Siddaramaiah as collection master shared, case registered against BJP MLA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिद्धारमैया को 'कलेक्शन मास्टर' बताने वाला पोस्टर किया शेयर, बीजेपी विधायक पर मामला दर्ज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 9:04 PM (IST)
सिद्धारमैया को 'कलेक्शन मास्टर' बताने वाला पोस्टर किया शेयर, बीजेपी विधायक पर मामला दर्ज
बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को बेलथांगडी सीट से भाजपा विधायक हरीश पूंजा के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। पोस्टर में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 'कलेक्शन मास्टर' कहा गया था। बेंगलुरु में आईटी विभाग द्वारा भारी नकदी की जब्ती के बाद कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के अभियान के तहत यह पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। आईटी ने बेंगलुरु में 100 करोड़ रुपये जब्त किए थे। बीजेपी ने पैसे की जब्ती को कांग्रेस सरकार से जोड़ा था।
यह आरोप लगाया गया था कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए धन ठेकेदारों और अन्य स्रोतों से एकत्र किया गया था।
बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 'कलेक्शन मास्टर' बताते हुए पोस्टर शेयर किए थे। पार्टी ने इसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था।
ऐसा ही एक पोस्ट बीजेपी विधायक हरीश पूंजा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement