सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर कुलदीप रांका से मिलीं पूनम अंकुर छाबड़ा

पूनम छाबड़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका को बताया कि सूरतगढ़ जिला बनाने की मांग बरसों पुरानी है। दिवंगत विधायक स्व. गुरुशरण छाबड़ा भी इस मुद्दे पर आंदोलन भी कर चुके हैं और सरकार तक अपनी मांग को भी रख चुके हैं।
पूनम छाबड़ा ने प्रमुख सचिव के साथ लम्बी वार्ता के दौरान जानकारी दी कि सूरतगढ़ जिला बनाने की मांग को लेकर उमेश मुद्रल और विष्णु तरड़ अनशन कर रहे हैं। उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पूनम ने आग्रह किया सूरतगढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति से जल्द से जल्द वार्ता की जाए। सूरतगढ़ जिला बनाने की सभी मापदंडों को पूर्ण करता है।
सीएम के प्रमुख सचिव ने उनको अवगत करवाया कि सूरतगढ़वासियों की भावनाओं और पूनम छाबड़ा की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत करवाया जाएगा। साथ ही जल्द वार्ता भी करवाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
