Polling for one seat of Rajya Sabha on January 16-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यसभा की एक सीट के लिए 16 जनवरी को मतदान

khaskhabar.com: शनिवार, 23 दिसम्बर 2017 7:32 PM (IST)
राज्यसभा की एक सीट के लिए 16 जनवरी को मतदान
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की खाली एक सीट के लिए मतदान 16 जनवरी को होगा। इस सीट पर नामांकन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर है। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट पर चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी की गई। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के राज्यसभा से इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस खाली सीट पर नामांकन 29 दिसंबर से होगा। गौरतलब है कि राज्यसभा की इस रिक्त सीट पर सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही समाजवादी पार्टी (सपा) भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने में जोर लगा देगी। राज्यसभा की यह सीट पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के इस्तीफा देने के कारण खाली हो गई थी। मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement