Advertisement
एमपी में पुलिस पहुंचेगी पीड़ित के घर - FIR-आपके द्वार योजना शुरू

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने बताया कि डायल 100 में एफआईआर दर्ज करने के लिये प्रशिक्षित प्रधान आरक्षक रहेंगे। सामान्य प्रकार की शिकायतों की डायल 100 द्वारा मौके पर ही एफआईआर दर्ज की जायेगी। गंभीर शिकायतों पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर निर्णय लिये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि एफआईआर-आपके द्वार योजना 31 अगस्त तक पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चलेगी। इसके बाद इसका आंकलन किया जाएगा और व्यवस्था को पुख्ता बनाकर आवश्यक सुधार व परीक्षण उपरांत पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा।
मंत्री ने इस अवसर पर इमरजेन्सी रिस्पांस सिस्टम के अंतर्गत 'हेल्पलाइन डायल 112' का शुभारंभ करते हुए बताया कि 112 नम्बर पर डायल करने से जनता को एम्बुलेंस, पुलिस और अग्निशमन सेवाएं एक ही नम्बर पर उपलब्ध हो सकेंगी। कंट्रोल रूम से शिकायतों का वर्गीकरण कर तत्काल संबंधित विभागों से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा सकेगा। डायल 112 की शुरुआत कर मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


