police take custody of 3 juvenile-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को किया निरुद्ध

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 3:14 PM (IST)
पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को किया निरुद्ध
भरतपुर। भरतपुर जिले की नदबई थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में दौसा के बाल सुधार गृह से तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। जानकारी के अनुसार निरुद्ध किए गए इन बाल अपचारियों पर करीब 20 दिन पूर्व नदबई में महेंद्र गोयल की परचून की दुकान से करीब 60 हजार की नगदी पार करने का आरोप है। बताया गया सभी आरोपी बाल अपचारी कस्बे की जाटव बस्ती के निवासी हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में दौसा पुलिस आरोपी बाल अपचारियों को चोरी के मामलो में निरुद्ध कर अपने साथ ले गई थी। नदबई पुलिस पूर्व मे भी इसी गैंग के चार बाल अपचारियों को निरुद्ध कर चुकी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement