Police raid on gambling site thousands of cash seized in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, पकड़ी हजारों की नकदी

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 3:27 PM (IST)
जुए के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, पकड़ी हजारों की नकदी
झांसी। जनपद के प्रेमनगर थाना पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा। जहां से आधा दर्जन जुआरियों को हार जीत की बाजी लगाते हुये पकड़ लिया। जिनके पास से हजारों की नकदी बरामद की। जनपद के प्रेमनगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि रानी लक्ष्मीबाई नगर में एक जुए का अड्डा चल रहा है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस ने मौके से 7 जुआरियों को पकड़ लिया। साथ ही मौके से 15 हजार रुपए नकद व सामान बरामद किया। पकड़े गये युवकों थाने लाया गया। जहां उनसे पूछताछ करते हुये कार्रवाही की जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement