police officer committed suicide in Hyderabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PMदौरे में तैनात पुलिस ऑफिसर की खुदकुशी

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 5:50 PM (IST)
PMदौरे में तैनात पुलिस ऑफिसर की खुदकुशी
हैदराबाद। हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजामों के तहत तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक ने शनिवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उपनिरीक्षक ने पीवीएनआर एक्सप्रेसवे के नजदीक मिलारदेवपल्ली स्थित एक अपार्टमेंट में खुदकुशी कर ली। यह स्थान एसवीपी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से केवल दो किलोमीटर दूर है, जहां मोदी देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्रीधर ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से एक अपार्टमेंट की 19वीं मंजिल पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह उन पुलिसकर्मियों में शामिल था, जिनकी तैनाती पुलिस अकादमी के आसपास की ऊंची इमारतों में सुरक्षा के मद्देनजर की गई है। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement