Police flagged the flag in Phagwara, the situation is tense-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फगवाडा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, हालात तनावपूर्ण

khaskhabar.com: रविवार, 06 मई 2018 5:00 PM (IST)
फगवाडा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, हालात तनावपूर्ण
चंडीगढ़। फगवाड़ा की जातीय हिंसा में गोली लगने से घायल हुए युवक की मौत हो गई। इससे एक बार फिर से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इस कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने फगवाड़ा नैशनल हाईवे को ब्लाॅक करते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है। गोल चौक के नाम को लेकर फगवाडा में जातीय हिंसा हुई थी जिसमें में गोली लगने से जसवंत उर्फ बोबी घायल हो गया था। उसकी डी.एम.सी. में उपचार दौरान मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर फगवाड़ा में काफी दिनों से माहौल तनावपूर्ण हैं। पुलिस व प्रशासन अभी भी बने हुए तनाव ग्रस्त हालात के दृष्टिगत पूरी तरह से सजग व सतर्क रुख अपनाए हैं। इसी कारण फगवाड़ा में पुलिस के भारी-भरकम दस्तों द्वारा स्थानीय प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों आदि में फ्लैग मार्च निकाला गया। नैशनल हाईवे को ब्लाक करते हुए ट्रैफिक रूट बदल दिए गए हैं। वहीं उच्चाधिकारियों का कहना है कि फगवाड़ा में अमन-शांति को हर हालत में बनाए रखने के लिए पुलिस तंत्र दृढ़ संकल्पित है। उक्त फ्लैग मार्च फगवाड़ा में एहतियात के तौर पर निकाला गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement