Police exposed railway job racket gang, 5 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने रेलवे नौकरी रैकेट गैंग का किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2022 1:38 PM (IST)
पुलिस ने रेलवे नौकरी रैकेट गैंग का किया खुलासा, 5 गिरफ्तार
नई दिल्ली । रेलवे पुलिस ने ट्रेन की टिकट परीक्षक के रूप में भर्ती परीक्षा देने वाले पांच फर्जी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पकड़े जाने से पुलिस ने अंतर राज्य नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है जिनका कई और राज्यों में नेटवर्क हो सकता है। इस गिरोह के खिलाफ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुलिस शाखा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ धारा 419, धारा 420, धारा 468, धारा 471 और 147 और 169 के तहत मामला दर्ज किया है और इस मामले की जांच आगे की जा रही है। यह गैंग लोगों से पैसे लेकर रेलवे की परीक्षा में दूसरे लोगों को बिठाकर परीक्षा पास करवाता था। लोगों से मोटी रकम ली जाती थी और उनकी जगह फर्जी कैंडिडेट के जरिए परीक्षा पास करवाई जाती थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement