Advertisement
जंतर-मंतर जाने से पहले ही प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेताओं समेत 1,000 लोग हिरासत में

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सह-संयोजक सौरव दास को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। बताया गया कि पुलिसकर्मी विमान के अंदर पहुंचे और तीनों को अपने साथ ले गए। वे पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
वहीं, यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। इसके अलावा, दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे अन्य समर्थकों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की।
सड़कों पर बैरिकेडिंग, सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी कर रही है। वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। कुछ सड़कों पर वाहनों को रोकने के लिए कीलें भी लगाई गई हैं।
महाराष्ट्र के संभाजीनगर में अभिजीत दीपके के घर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है।
ट्रेनों पर असर, इंटरनेट बंद रखने की तैयारी
प्रदर्शन के मद्देनजर यातायात और संचार व्यवस्था पर भी असर पड़ने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं।
इसके अलावा, इंडिया गेट के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने की जानकारी दी गई है।
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात से जुड़े प्रतिबंधों के बीच पुलिस प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


