Police caught silver worth more than two crores-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ से अधिक की चांदी

khaskhabar.com: बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 7:42 PM (IST)
पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ से अधिक की चांदी
भीलवाड़ा । विधानसभा चुनाव 2023 के तहत पुलिस द्वारा की जा रही सक्रियता के चलते बुधवार को शहर के प्रताप नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल लेंडमार्क के समीप श्रीनाथ ट्रावेल्स एजेंसी की बस से पच्चीस पार्सल में रखी 293 किलो से अधिक चांदी की सिल्लिया बरामद की। इन सिल्लियो की बाजार कीमत दो करोड़ रूपये से अधिक बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी आयकर विभाग एवं वाणिज्य कर विभाग को दे दी गई है। वही पुलिस ने बस चालक मेहसाणा निवासी अनिल कुमार,हिम्मत नगर निवासी फिरोज खान,कुरियर बाॅय छोटू उर्फ शिवा निवासी धोलपूर हाल संजय काॅलोनी निवासी व दीपू निवासी आगरा हाल संजय काॅलोनी को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement