झांसी। हत्या और लूट के आरोप में फरार चल रहे बदमाश को गुरूवार को झांसी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। जिसकी जानकारी देते हुये एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी न्यायालय से जमानत पाकर शर्ताें की अव्हेलना कर फरार चल रहा था। जिसके कारण उस पर 5 हजार का ईनाम था। पकड़े गये ईनामी बदमाश को जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद में फरार और वांछित आरोपियों की घड़पकड़ के लिये एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देशन पर पुलिस अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर प्रेमनगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ फरार बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। उन्हें जानकारी हुई कि पश्चिम रेलवे टिकट घर के पास एक ईनामी बदमाश है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस बताये गये स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस ने उक्त बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाश को थाने लाया गया। जहां उसने पूछताछ अपना नाम हरदयाल रायकवार निवासी खनियाधाना शिवपुरी मध्य प्रदेश बताया।